राजगढ़: राजगढ में ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत AGTF और पुलिस ने की कार्रवाई, अवैध हथियार सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Rajgarh, Churu | May 10, 2026 पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ के तहत एजीटीएफ चूरू और राजगढ थाना पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक आरोपी हरिराम प्रजापत पुत्र नवरतन प्रजापत निवासी वार्ड 11,अशोक स्तंभ के पास, रतनगढ़ जिला चूरू को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। तथा राजगढ थाने में आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।