दरभंगा: दरभंगा पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, चोरी हुए 20 मोबाइल बरामद कर लगभग 5 लाख की संपत्ति सौंपी
ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत दरभंगा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी और गुम हुए कुल 20 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सभी बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने दरभंगा पुलिस का आभार जताया और इस पहल की जमकर