मथुरा: दिव्यांग की हत्या कर लाश को नाले में फेंकने वाला नंदकिशोर गिरफ्तार, महेश उर्फ लंगड़ी की हत्या लूट के विरोध में हुई
थाना गोविंद नगर पुलिस ने अर्धनग्न हालत में नाले में मिले दिव्यांग शख्स के ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज खुलासा किया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है क्योंकि यह हत्या महज लूटपाट का विरोध करने और शोर मचाने पर की गई थी इतना ही नहीं हत्यारे ने सबूत और पहचान छिपाने के लिए लाश को नाले में नग्न कर फेंक दिया था।