जगदलपुर: बस्तर के शिक्षा मॉडल ने रचा इतिहास, छात्रवृत्ति परीक्षा में होनहार बच्चों ने बेहतर रणनीति और तैयारी से लगाई बड़ी छलांग
जगदलपुर, 22 जून 2026/ छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में सफलता की एक ऐसी नई और अभूतपूर्व इबारत लिखी है, जिसे वर्षों तक याद रखा जाएगा। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन के कुशल मार्गदर्शन व सटीक रणनीति की बदौलत बस्तर ने पूरे राज्य में तीसरा स्थान (रैंक 3) हासिल कर सबको चौंका दिया है