वारासिवनी: ग्राम बिटोडी बस स्टैंड पर चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
वारासिवनी क्षेत्र में सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक उज्जवल पटले घायल हो गया। वह बिटोडी से मुरमाडी दोपहिया वाहन से जा रहा था, तभी डोंगरमाली की ओर से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक सड़क पर गिर गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसने घायल को वारासिवनी अस्पताल पहुंचाया।