परिहार: मधुबनी में भटकी मिली काजल, परिहार और राजोपट्टी का बता रही है पता
मधुबनी जिले में एक युवती भटकी हुई अवस्था में मिली है, जो अपना नाम काजल बता रही है। फिलहाल उसे एक दंपति ने अपने संरक्षण में रखा है। युवती अपना ससुराल राजोपट्टी तथा मायका परिहार बता रही है, लेकिन पूरा पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। युवती