कायमगंज: गांव अलाहदादपुर के सामने बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं की हुई मौत चार गंभीर रूप से हुए घायल
कायमगंज अचरा मार्ग पर अलाहदादपुर के सामने तेज रफ्तार बोलेरो कायमगंज की ओर से आ रही थी।ई-रिक्शा अचरा की तरफ से आ रहा था।इस दौरान बोलेरो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।बोलेरो भी सड़क किनारे गन्ने के खेत में जाकर डस गई।ई-रिक्शा सवार संकिसा निवासी सुधा पत्नी दिनेश और पिलखना निवासी देववती पत्नी श्यामवीर की मौके पर मौत हो गई।रजत,अंशिका,हाशिम खान,लवली घायल हो गई।