नासरीगंज: बालू घाट कार्यालय के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने कंप्यूटर व अन्य कीमती सामानों की की चोरी
कार्यालय का ताला तोड़ कर कंप्यूटर व अन्य कीमती सामानों के चोरी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में औरंगाबाद जिले के मदनपुर थानाक्षेत्र के पहपुरा गांव निवासी पूर्व घाट संचालक प्रदीप कुमार सिंह ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। घाट संचालक के अनुसार टेंडर समाप्त हो जाने पर नवंबर 2025 में उक्त कार्यालय को बंद कर दिया गया। कार्यालय में एक कंप्यूटर,