पेण्ड्रा: तेज रफ्तार का कहर: मझगंवा में सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल
पेंड्रा थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के मझगवां गांव का है। जहाँ कोदवाही गांव निवासी दशरथ नायक सड़क किनारे अपनी बाइक के पास बैठे था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।