बरेली: नवाबगंज में 7 साल के मासूम का हाथ तोड़ा, शिकायत करने पहुंचे पिता को दी जान से मारने की धमकी
बरेली के थाना नवाबगंज क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गांव बुखारपुर निवासी तेजपाल ने आरोप लगाया है कि 15 मई की शाम उनका 7 वर्षीय बेटा निर्मल घर लौट रहा था, तभी गांव का ही किशोर पवन अचानक साइकिल रोककर बच्चे को जोर से जमीन पर पटक दिया। आरोप है कि गिरने से मासूम के दाहिने हाथ में दो जगह फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित पिता का कहना है