लहार के आलमपुर में हाई कोर्ट के आदेश के बाद 28 साल पुराने अतिक्रमण को आलमपुर नगर परिषद ने पुलिस प्रशासन के पहरे में आज बुधवार सुबह 10 बजे 15 दुकानों पर बुलडोजर चलवा कर अतिक्रमण मुक्त करवाया है दरअसल इन 15 दुकानों पर तेज बहादुर चौहान का कब्जा था जिसकी साल 2003 में दयाराम कौरव ने कोर्ट में याचिका दायर की थी लंबे समय बाद कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है