अरियरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत देवपुरी गांव में युवाओं की मेहनत और जज़्बे से स्थापित ‘संघर्ष लाइब्रेरी’ आज गांव के लिए वरदान साबित हो रही है। करीब 10 वर्ष पहले गांव के युवाओं ने चंदा इकट्ठा कर शिक्षा की अलख जगाने के उद्देश्य से इस लाइब्रेरी की शुरुआत की थी। लाइब्रेरी का संचालन सुजीत कुमार उर्फ मोनू द्वारा किया जा रहा है।