आनी: आनी में मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती
Ani, Kullu | Jun 23, 2024 रविवार को लोक निर्माण विश्राम गृह आनी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मुख्य महा सचिव सतपाल ठाकुर , धनी राम ठाकुर , महेंद्र ठाकुर , युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमेश ठाकुर, विकास, ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर पुष्प अर्पित किए।