आनी: भूस्खलन से बिंद्राबणी में बाधित हुआ एनएच 305, आनी कुल्लू के बीच यातायात ठप्प
Ani, Kullu | Jun 23, 2024 सैंज आनी ओट एनएच 305 बिंद्राबणी में भूस्खलन के चलते बाधित हो गया है। फलस्वरूप आनी ओर कुल्लू के मध्य वाहनों की आवाजाही ठप्प हो गयी है। एनएच के रामपुर डिवीजन के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि एनएच को बहाल करने की कवायद जारी है। जल्द ही एनएच 305 को कुल्लू आनी के बीच वाहनों की आवाजाही सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।