आनी: मार्च माह में लापता कृष्ण लाल का कोटनु नाला में मिला शव
Ani, Kullu | Jun 24, 2024 पुलिस थाना आनी के अंतर्गत तलूणा पंचायत के कोटनु नाला में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान कृष्ण लाल पुत्र किशु राम (37 ) निवासी चलौहन डाकघर देवरी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने सोमवार को बताया कि मृतक कृष्ण लाल के परिजनों ने गत 2 मार्च को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना आनी में दर्ज करवाई थी।