घोड़ाडोंगरी: ग्रामीणों के लिए वरदान: स्वास्थ्य शिविर में 250 मरीजों का उपचार, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
ग्रामीण अंचल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को ग्राम पंचायत परिसर में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकेयर हॉस्पिटल के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में सुबह 9 बजे से ही मरीजों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। निर्धारित समय दोपहर 2 बजे तक करीब 250 मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लेकर चर्चा