मंडला: धनतेरस पर आयुष विभाग ने कराई भगवान धन्वंतरि जी की पूजा, कैबिनेट मंत्री हुईं शामिल
Mandla, Mandla | Oct 18, 2025 धनतेरस के पावन अवसर पर आयुष विभाग ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश की केबिनेट मंत्री संपत्तिया उइके ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शनिवार दो बजे कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। मंत्री ने भगवान धन्वंतरि से समस्त जनों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि की कामना की।