महोबा: महोबा के प्रेमनगर के पास डंफर की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | Apr 18, 2026 महोबा के करहराकलां गांव निवासी 50 वर्षीय मान सिंह पुत्र बल्ली शुक्रवार को महोबा से मजदूरी कर वापस बाइक में सवार होकर अपने गांव जा रहा था। तभी प्रेमनगर के पास तेज रफ्तार डंफर ने बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने आज शव का पीएम कराया है।