लखीमपुर: ओयल कस्बे के दबंगों ने पीड़ित की जमकर पिटाई, युवक गंभीर रूप से घायल, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
खीरी थाना क्षेत्र के ओयल कस्बा निवासी छोटेलाल ने गुरुवार को दोपहर करीब 3.30 बजे पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की। पीड़ित ने बताया कि वह बीते दिन घर से चौराहे पर दूध लेने जा रहा था। इसी दौरान कस्बे के दबंगों ने बिना किसी कारण के पीड़ित की जमकर पिटाई कर दी। जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया।