मुरैना नगर: जिला अस्पताल में पदस्थ सर्जन डॉक्टर से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटा, पुलिस CCTV कैमरों की जाँच कर रही है
आज दोपहर सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत एमएस रोड से गुजर रहे जिला अस्पताल में पदस्थ सर्जन डॉक्टर से बाइक सवार बदमाश दिनदहाड़े मोबाइल लूटकर फरार हो गए।घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे चेक कर बदमाशों का पता लगाने में जुट गई एक बार फिर से शहर व जिले भर में अपराधियों ने आमद दे दी है और पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।