मुरैना नगर: कटेलापुरा गांव में युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, ग्वालियर रेफर करते समय रास्ते में हुई मौत
जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र के कटेलापुरा गांव में रहने वाले एक कुशवाहा समाज के युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, तबीयत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर आये, यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हलात में ग्वालियर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युवक की रास्ते में ही मौत हो गई, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये शव को अपने गांव ले गए।