मुरैना नगर: भ्रूण लिंग परीक्षण मामला: मुरैना पुलिस रिमांड में डॉक्टर ने 800 से ज़्यादा परीक्षण करने का दावा किया
मुरैना सिविल लाईन थाना पुलिस ने भ्रूण लिंग परीक्षण के मामले में पुलिस ने तीसरे फरार आरोपी आशा कार्यकर्ता को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल पुलिस ने इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।हालांकि डॉक्टर को पुलिस ने 3 दिन के रिमांड पर ले लिया है,पूछताछ में आरोपी डॉक्टर ने साफ कर दिया है कि 800 के करीब वह भ्रूण लिंग परीक्षण कर चुका है।