बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे अधिवक्ताओं ने हैदरगढ़ टोल प्लाज़ा पर मारपीट करने वालों पर NSA लगाने की मांग की, किया प्रदर्शन
मंगलवार को दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं में सड़कों पर उतरकर बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ में टोलकर्मियों द्वारा अधिवक्ता से मारपीट करने के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सड़कों पर उतरे अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां मांगों को लेकर एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है। जिसमें मारपीट करने वाले टोल करने पर एनएसए लगाने की मांग की गई है।