बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ता ने साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया, न्यायिक कार्य से हुए विरत
दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार को अधिवक्ताओं ने एक साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के दौरान अधिवक्ता हेतु से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई साथ ही अधिवक्ताओं ने इस बैठक के दौरान आज एक दिवसीय हड़ताल यानी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ बहराइच के अध्यक्ष ने किया।