बहराइच: मटेरिया इलाके की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मटेरिया इलाके की रहने वाली विवाहिता की सोमवार देर शाम को मौत हो गई। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।