पचपहाड़: भवानीमंडी में तेज बारिश से बीच चौराहे पर गिरा नीम का पेड़, बड़ा हादसा होते-होते टला
भवानीमंडी मे तेज मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश हुई। अचानक मौसम ने करवट बदली हवा के साथ आसमान से मुसलाधार बारिश हुई। बारिश के कारण बालाजी चौराह के समीप एक नीम का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि मार्ग को रोड के कार्य के चलते बंद कर रखा था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। नगरपालिका के आरिफ के द्वारा जेसीबी की सहायता से पेड़ को हटवाकर मार्ग को दुरुस्त किया