धनौरा: मंडी धनौरा के गांव मुंडा खेड़ा खादर में इलाज के अभाव में रोजगार सहायक की हुई मौत, परिवार में आक्रोश
मंडी धनौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुंडा खेड़ा खादर में ईद-उल-अजहा के दिन गांव में कार्यरत रोजगार सहायक साजिद अली का रात करीब 11 बजे निधन हो गया। परिजनों और साथी रोजगार सहायकों का आरोप है कि पिछले 9 से 10 महीनों से मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक तंगी इतनी बढ़ गई थी कि वे अपनी गंभीर बीमारी का समुचित इलाज नहीं करा सके। घटना के बाद रोजगार सहायकों में भारी आक्रोश।