शहपुरा: बिछिया पुलिस ने शारदा ढाबा में ₹1 लाख 9 हजार की अवैध शराब पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार
बिछिया पुलिस ने शारदा ढाबा में दबिश देते हुए 1लाख 9 हजार रुपए की अवैध शराब जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया । दरअसल शहपुरा पुलिस के निर्देश पर बिछिया चौकी पुलिस ने शारदा ढाबा में दबिश दी और अवैध शराब का जखीरा पकड़ा और एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया । शहपुरा और बिछिया पुलिस ने बुधवार सुबह 10:00 बजे मामले का खुलासा किया ।