ललितपुर: देव नारायण आइसक्रीम निर्माण स्थल पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई, 29 किलो माल जब्त कर भेजा गया प्रयोगशाला
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बसंत विहार कॉलोनी में आइसक्रीम निर्माण स्थल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, खाद्य विभाग के टीम ने खाद्य विभाग का लाइसेंस एवं पंजीकरण संबंधी पर वैध दस्तावेज मांगे जिस पर निर्माता के द्वारा उचित कागजात नहीं दिखाए गए। जांच के दौरान संदिग्ध जेली आइसक्रीम और गुलकंद के नमूने लिए गए तथा 29 किलो माल को जप्त कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है