गुमला: गुमला में 24 घंटे में चार मौते: दो महिलाओं ने फांसी लगाई, एक की संदिग्ध मौत, अज्ञात शव भी मिला
Gumla, Gumla | Jun 28, 2026 जिले में शनिवार रात से रविवार तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चार मौतों की घटनाओं से सनसनी फैल गई। पुलिस ने सभी मामलों में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। गुमला और विष्णुपुर थाना क्षेत्र में दो महिलाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जबकि पालकोट में एक महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा। बसिया में एक अज्ञात शव भी बरामद हुआ है।