धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव जाटोंवाली में पुराने विवाद के चलते जमकर हुई मारपीट, 6 लोग घायल, हालत गंभीर
मंडी धनौरा में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। बछरायूं थाना क्षेत्र के शरीफपुर शुमाली मझरा जाटोवाली गांव में खेत में गन्ना बोने के दौरान यह घटना हुई। दबंगों ने किसान की फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया और विरोध करने पर एक ही परिवार की महिलाओं सहित छह लोगों को पीटकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण राजू पुत्र दाताराम।