रविवार को मौनी अमावस्या को ले बक्सर गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ और पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों के कारण बक्सर प्रशासन के लिए चुनौती भरा दिन रहा। नगर में जाम को देखते हुए एसडीएम एवं एसडीपीओ को ट्रैफिक कि कमान संभालती पड़ी। शहर की व्यवस्था चाक-चौबंद और यातायात का सही संचालन बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान सुबह मे लग गए थे।