हरदोई: सीतापुर जनपद के मजदूर की पैदल ससुराल जाते समय टड़ियावां क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Oct 1, 2025 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव के निकट पैदल ससुराल जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई ।मजदूर सीतापुर जनपद का रहने वाला था।जनपद सीतापुर थाना पिसावां क्षेत्र के नबीनगर निवासी सीताराम मंगलवार की देर रात में अपनी ससुराल कोतवाली शहर क्षेत्र के झबरापुरवा में पैदल जा रहा था।