कोल: नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने दोदपुर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दर्जनभर दुकानदारों के काटे चालान
Koil, Aligarh | Jul 31, 2025 दोदपुर में नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है। नगर निगम की टीम सीओ सर्वम सिंह और एसीएम व पुलिस बल के साथ गुरुवार शाम दोदपुर पहुंची। इसी बीच संयुक्त टीम ने सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रहे कच्चे पक्के दुकानदारों को मौके से हटाया। इसी बीच अतिक्रमण को हटवाते हुए टीम ने दर्जन भर दुकानदारों के चालान भी काटे हैं।