कोल: सासनी गेट में चोरी की वारदातों में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार, 43 KG पीतल व 2 वाहन बरामद, ASP ने किया खुलासा
Koil, Aligarh | Jul 31, 2025 सासनी गेट थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन चोर और दो खरीदारों सहित कुल 5 को गिरफ्तार किया है जिसे भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर चोर है और क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में तीन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था।