कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार त्यागी पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पानीपत रोड पर स्थित चम्मच फैक्ट्री तिराहे के निकट एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी में युवक के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। सोमवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी।