पन्ना: खाकी पर दाग: गुनौर पुलिस के मुंशियों पर दिव्यांग को बंधक बनाकर रिश्वतखोरी और डकैती का गंभीर आरोप।
Panna, Panna | Jul 4, 2026 पन्ना के गुनौर थाने में पुलिस की बर्बरता और भ्रष्टाचार का खौफनाक मामला सामने आया है। एक दिव्यांग पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है कि मुंशी राकेश और मनीष कश्यप ने उसे 11 घंटे बंधक बनाकर पीटा, सादे कागजों पर अंगूठे लगवाए और रिश्वत मांगी। आरोपियों ने पीड़ित का घर लूट लिया। पीड़ित ने सबूतों के साथ एफआईआर और निलंबन की मांग की है।