हाथरस: दुकान पर बैठे पिता-पुत्र के साथ दबंगों ने की मारपीट, गल्ले से रुपए चुराने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के हलवाई खाना बाजार में दुकान पर बैठे पिता पुत्र के ऊपर कुछ दबंगों ने लाठी डंडे व बेल्ट एवं लोहे की सरिया से हमला कर दिया। दबंगों द्वारा किए गए हमले में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी शिकायत में दबंगों पर मारपीट करते हुए दुकान के गल्ले से रुपए चुराने का आरोप लगाया है।