माधौगढ़: अकबरपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने घर में की चोरी, नगदी और जेवरात सब किया पार
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के अकबरपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाया है,नगदी जेवरात लेकर अज्ञात चोर मौके से फरार हो गए,घटना 21 अप्रैल के रात्रि की है,वहीं दिन बुधवार समय 9 बजे परिजनों ने जानकारी दी है और पुलिस को शिकायती पत्र दिया है,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।ग्रह स्वामी यानी परिजनों ने बताया कि लाखों के जेवरात और नगदी ले गए है।