मांझी: पुल बंद होने से भड़का जनाक्रोश, उग्र आंदोलन की चेतावनी
Manjhi, Saran | May 17, 2026 मांझी गुठनी राजकीय उच्च पथ पर ताजपुर के समीप दाहा नदी पर बने सड़क पुल को प्रशासन द्वारा अचानक बंद कर दिए जाने के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आकर्षित ग्रामीणों ने पुल के मुहाने पर खड़े होकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।