कोंच: तिनेरी पंचायत: करंट लगने से दिव्यांग स्टेट लेवल खिलाड़ी की मौत, बेटी घायल
Konch, Gaya | Jun 19, 2026 आंती थाना क्षेत्र के कस्तूरी खाप गांव में शुक्रवार की शाम करंट लगने से एक दिव्यांग युवक एवं स्टेट लेवल खिलाड़ी की मौत हो गई, जबकि उसकी पुत्री घायल हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी योगेश पासवान (35 वर्ष), पिता स्व. पुकार पासवान के रूप में हुई है। उनके परिवार में तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। योगेश पासवान की 15 वर्षीय पुत्री अनु कुमारी है।