अमरोहा: अमरोहा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों की बैठक हुई
Amroha, Amroha | Jun 24, 2026 आपको बता दें कि बुधवार शाम चार बजे अमरोहा जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापार जगत के विभिन्न पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा गया। व्यापारियों की समस्याएं सुनकर जिलाधिकारी ने निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।