बांका: भंडारीचक में सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में छाया मातम
Banka, Banka | May 26, 2026 जिले के भंडारीचक गांव में मंगलवार शाम 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय सुंदरम कुमार की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक जनार्दन मंडल का पोता था। जानकारी के अनुसार, उसके पिता अशोक मंडल उर्फ पप्पू का हाईवा झारखंड में चलता है। वाहन में खराबी की सूचना मिलने पर सुंदरम दुमका गया था।