पुलिस द्वारा गुरुवार को दोपहर लगभग तीन बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि अशोकनगर जिले में नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार त्वरित और प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना बहादुरपुर पुलिस ने सराहनीय सफलता हासिल करते हुए अपहृत दो नाबालिग बालकों को मात्र 36 घंटे में भोपाल से सकुशल दस्तयाब कर लिया।