#एसपी_रामपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारीगणों द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों की सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश द्वारों पर की जा रही सघन चेकिंग, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लेकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
#UPPolice
#RampurPolice
Rampur, Uttar Pradesh | Jun 10, 2026