हाथरस: सदर तहसील के पास सड़क पर अचेत अवस्था में मिली अज्ञात महिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में कराया उपचार
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड सदर तहसील के पास सड़क पर अचेत अवस्था में एक महिला के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों व स्थानीय लोगों की मदद से अचेत अवस्था में मिली महिला के बारे में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस द्वारा महिला को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला का उपचार किया।