पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 759 लाभार्थियों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सा, एक्स-रे और महिला स्वास्थ्य जांच के साथ आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी भी बनाए गए।