केतार: घायल मासूम के इलाज के लिए विधायक अनंत ने दी आर्थिक सहायता
Ketar, Garhwa | Apr 14, 2026 केतार प्रखंड के बांसडीह कला गांव निवासी विमलेश राम के छह वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के इलाज के लिए भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। बताया गया कि प्रिंस कुमार गर्म पानी से झुलस जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद परिजन उसके इलाज को लेकर काफी परेशान थे और आर्थिक तंगी के कारण उचित उपचार कराने में