बैतूल नगर: खंजनपुर में आधी रात घर में घुसा चोर, शिक्षक ने पकड़ने की कोशिश की तो धक्का देकर भागा, शिक्षक घायल
बैतूल शहर के गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खंजनपुर इलाके में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। सिल्वर स्टेट के सामने रहने वाले शिक्षक संजय कुर्वे के घर में देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर एक युवक चोरी की नीयत से घुस गया। बताया जा रहा है कि चोर घर के अंदर सामान खंगाल रहा था, तभी घर में मौजूद संजय कुर्वे की पत्नी की अचानक आंख खुल ग