शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर पुलिस ने जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया, 17 शिकायतों का मौके पर समाधान
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनशिकायतों के पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को 17 शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया गया। अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर के पर्यवेक्षण में समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर एवं घटनास्थल पर पहुंचकर